हमारे मन में कई बार ये सवाल आता है कि मुल्तानी मिट्टी क्या है? जैसे की 18 वीं शताब्दी में मुल्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था। तब वहां के लोगों का परिचय इस मिट्टी के चमत्कारिक गुणों से हुआ। इसके बाद मुल्तान के घुमंतू कारोबारियों ने भारत के दूसरे हिस्सों में भी इसकी बिक्री शुरू कर दी।
मुल्तानी मिट्टी एक बहुत ही लोकप्रिय प्राकृतिक त्वचा देखभाल उत्पाद है जो लगभग हर घर में देखा जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी का मूल स्थान मुल्तान पाकिस्तान से है, इसलिए इसे मुल्तानी मिट्टी कहा जाता है और कई वर्षों से भारत में आयात किया जा रहा है। यह दिखने में मिट्टी जैसा दिखता है लेकिन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। यह खनिजों और पानी में भी उच्च है, और यह भूरे और हरे सहित विभिन्न रंगों में आता है। इसकी कोई गंध या स्वाद नहीं होता। इस मिट्टी का अंग्रेजी नाम ” Fuller’s Earth ” है।
मुल्तानी मिट्टी (multani mitti powder) के गुणों के बारे में आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी बहुत कुछ लिखा गया है। बाद में इस मिट्टी के गुणों पर काफी महत्वपूर्ण शोध हुआ और आज इस मिट्टी को पुरातात्विक महत्व होने की वजह से ताजमहल जैसे स्मारक की साफ-सफाई के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
जब खूबसूरत और चमकदार त्वचा की बात आए तो ‘मुल्तानी मिट्टी’ से बेहतर कोई घरेलू उपचार हो ही नहीं सकता। हमारे यहाँ बाजार में आसानी से उपलब्ध होने वाली मुल्तानी मिट्टी लगभग हर किसी ने लगाई होगी। घरों के साथ ब्यूटी पार्लर में भी इसका इस्तेमाल बखूबी से किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी कई सारे त्वचा केयर उत्पादक में भी यह शामिल होती है। हमें जानकारी देते हुए ख़ुशी होगी की मुल्तानी मिट्टी के फायदे न सिर्फ त्वचा बल्कि बालों और स्वास्थ्य के लिए भी हैं।
इससे पहले कि हम मुल्तानी मिट्टी के फायदे के बारे में जानकारी ले, मुल्तानी मिट्टी मुख्य रूप से हाइड्रेटेड एल्यूमीनियम सिलिकेट्स का रूप हैं, जिसमें मैग्नीशियम (Mg), सोडियम (Na) और कैल्शियम (Ca) जैसे धातु के अणु होते हैं साथ ही इसमें मोंटमोरिल्लोनाइट (Montmorillonite) के अलावा एटापुलगाइट (attapulgite) और पैलगोरोसाइट (palygorskite) जैसे मुख्य खनिज भी शामिल हैं। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से गंदगी को निकालने में बहुत असरकारक होती है।
👉🏻 मुल्तानी मिट्टी के फायदे और नुकसान:
✒️ मुल्तानी मिट्टी के फायदे ( multani mitti ke fayde ):
1. मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने से त्वचा की खूबसूरती में निखार आता हैं और यह त्वचा में दाग-धब्बों की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
2. मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने से त्वचा की चमक और रंग में सुधार आता है।
3. सप्ताह में दो बार मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा में पिंपल्स और एक्ने की परेशानी कम हो जाती है।
4. मुल्तानी मिट्टी ऑयली त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
5. मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल मुंहासे की समस्या को दूर करने के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके लिए नीम की पत्ते को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर अपने चेहरे पर लगाने से जल्द ही असर दिखेगा।
6. त्वचा पर ग्लो लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी को चंदन पाउडर, हल्दी पाउडर और टमाटर के रस में डालकर मिला लें, फिर अपने चेहरे पर लगाने से जल्द ही रिजल्ट दिखेगा।
7. मुल्तानी मिट्टी बालों के रूखापन दूर करने के लिए भी इस्तेमाल होती है। शहद और मेथीदाना का पेस्ट बना लें और उसके बाद फिर मुल्तानी मिट्टी में शहद और मेथीदाना का पेस्ट डालकर मिला लें। यह पेस्ट को अपने बालों में स्कैल्प से लेकर नीचे तक लगाने के 30 मिनट के बाद धो लेने से असर जल्द ही दिखेगा।
8. बालों की डैंड्रफ को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है। एक कटोरे में दो बड़े चम्मच नींबू का रस, चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद अपने बालों में स्कैल्प से लेकर नीचे तक लगाने के 30 मिनट के बाद माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर से धो लेने से असर जल्द ही दिखेगा।
👉🏻 मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल के फायदे :
अगर हमारी स्किन ऑयली है और पिंपल (acne) भी ज्यादा निकलते हैं तो यह फेस पैक मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल से बनने वाला कुछ ही दिन लगाने से स्किन में चमत्कारिक फायदे दिखाई देते है।
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मास्क त्वचा के पीएच लेवल (pH level) को बैलेंस करके त्वचा को प्राकृतिक रूप से ठंडा करता है और त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है। साथ में यह पेस्ट बाहरी स्किन पर डेड स्किन कोषो को हटाने में भी मदद करता है। ये हमारी त्वचा को ऑयल फ्री और ग्लो भी बनाता है।
मुल्तानी मिट्टी को पानी में भिगो लें और गीली मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर चिकना पेस्ट बनाएं। पेस्ट बनाने के बाद चेहरे पर अच्छी तरह से लगाने के बाद 15 मिनट तक लगा रहने दें और सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो डालें। यह पेस्ट को हफ्ते में तीन बार लगाया जा सकता है।
👉🏻 मुल्तानी मिट्टी और हल्दी के फायदे :
मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेस पैक (multani mitti face pack) कई तरह से बना सकते हैं। हल्दी, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल या नींबू का रस मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। या फिर हम इसमें चंदन पाउडर या संतरे के पत्तों का पाउडर भी मिला सकते हैं। 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1/4 हल्दी पाउडर मिलाना है, फिर इसमें जरूरत के अनुसार गुलाब जल या नींबू का रस मिलाएं फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद धो लें फिर चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं। यह पेस्ट को सप्ताह में 2-3 बार प्रयोग कर सकते हैं।
मुहांसों की सूजन कम करने और उनसे जल्द छुटकारा पाने में और साथ ही त्वचा के घाव भरने में यह पेस्ट मदद करता है। चेहरे की त्वचा में ढीलापन या फिर लटकती त्वचा को टाइट करने में भी यह पेस्ट मदद करता है। दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, टैनिंग, सनबर्न के प्रभाव आदि को कम करने के लिए और त्वचा की रंगत में सुधार करने में यह पेस्ट बहुत लाभकारी है।
👉🏻 मुल्तानी मिट्टी रोज लगाने के फायदे (multani mitti lagane ke fayde ):
1. चमकती त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक (multani mitti face pack) न केवल त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाएगा, बल्कि चेहरे पर तुरंत चमक भी लाएगा। यह त्वचा के रोमछिद्र को खोलकर त्वचा की अशुद्धियों को साफ करता है और इसके बाद जो भी लोशन या क्रीम त्वचा पर लगाएंगे, वो अच्छे से त्वचा में समा जाएगी।
📌मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं :
मुल्तानी मिट्टी को लगाने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
१. सबसे पहले, अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें और उसे पतले कपड़े से पोंछ लें।
२. अब, मुल्तानी मिट्टी को एक कप में डालें।
३. उसमें ठंडे पानी को धीमे धीमे मिलाते रहें और उसे मिट्टी को मुलायम गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए मिश्रित करें।
४. फिर, इस मिट्टी को अपने चेहरे पर एक टिकी लगाएं और उसे एक ओर फायदेमंद तरीके से फैलाएं।
५. अब, इसे आसानी से अपने चेहरे पर लगाएं और उसे खूब मालिश करें।
६. इसे 15 से 20 मिनट तक सुखने दें और फिर उसे पानी से धो लें।
मुल्तानी मिट्टी लगाने के कही तरीके है जानिए सभी तरीको
👉🏻 मुल्तानी मिट्टी के नुकसान :
मुल्तानी मिट्टी बिना किसी दुष्प्रभाव के कई त्वचा और बालों की स्थिति के लिए बेहद मददगार हो सकती है। फिर भी अगर मुल्तानी मिट्टी के साथ कोई प्रतिकूल प्रतिक्रिया का अनुभव हो तो डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
1. यदि किसी की त्वचा आसानी से चिड़चिड़ी हो जाती है, तो चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी ना लगाए। क्युकी इस मिट्टी में अवशोषण की क्षमता होती है जो त्वचा को परेशान करती है।
2. मुल्तानी मिट्टी के ज्यादा इस्तेमाल से हमारे चहेरे पर झुर्रियां भी पड़ सकती हैं।
3. बालो में मुल्तानी मिट्टी का ज्यादा उपयोग करने से बाल टूट भी सकते हैं।
📍 डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

