1. पुदीने का रस पीने से उल्टी ठीक हो जाती है।
2. राई को बारीक पीसकर पानी में भिगोकर पेट पर लेप करने से उल्टी ठीक हो जाती है।
3. काली मिर्च और नमक मिलाकर खाने से उल्टी ठीक होती है।
4. गुड़ को शहद में मिलाकर सेवन करने से उल्टी ठीक होती है।
5. अदरक का रस और प्याज का रस मिलाकर पीने से उल्टी आना बंद हो जाती है।
6. नीम की मीठी पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से उल्टी ठीक हो जाती है।
7. दालचीनी का काढ़ा बनाकर पीने से उल्टी ठीक हो जाती है।
8. एक नींबू को काटकर उस पर शक्कर छिड़क कर चूसने से अरुचि के कारण होने वाली उल्टी ठीक हो जाती है।
9. गन्ने का रस पीने से पित्त की उल्टी ठीक होती है।
10. तुलसी और अदरक का रस शहद के साथ लेने से उल्टी बंद हो जाती है।
11. इलायची और अदरक का रस शहद के साथ लेने से उल्टी ठीक होती है।
12. यदि किसी व्यक्ति को उल्टी हो तो इलायची के बीज को पीसकर शहद में मिलाकर चाटने से ठीक हो जाता है।
13. एक नींबू को काटकर उसमें अदरक, सिंधव- नमक मिलाकर गर्म करके घूंट- घूंट कर पीने से अजीर्ण, उल्टी और खट्टी डकारें ठीक होती हैं।
14. 5 ग्राम अंगूर और धनिया को पीसकर पानी में मिलाकर पीने से उल्टी कम हो जाती है।
15. इमली को पानी में भिगोकर उसका पानी छानकर पीने से पित्त की उल्टी मिटती है।
16. प्याज का रस थोड़े से पानी में मिलाकर 1 घंटे के बाद पीने से उत्पन्न उल्टी मिटती है।
17. जायफल को चावल के पानी में घिसकर पीने से जी मिचलाना और उल्टी ठीक हो जाती है।
18. पपीते का काढ़ा बना लें, उसमें 2-4 इलायची, 2-3 लौंग और चीनी डाल कर 5-7 घंटे उबलने दें, निकाल कर ठंडा कर लें, पानी छानकर 1-2 चम्मच नीबू निचोड़ लें या उल्टी होने पर बर्फ का टुकड़ा डालकर पिएं उससे उल्टी ठीक हो जाती है।
19. आधा कप गर्म पानी में 1 ग्राम बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से उल्टी ठीक हो जाती है।
20. कार या मोटर बस में यात्रा करते समय चक्कर आने या उल्टी होने पर मुंह में लौंग या दालचीनी लेने से चक्कर आना और उल्टी बंद हो सकती है।
21. अदरक – पुदीने का रस, नींबू का रस 1-1 चम्मच शहद के साथ लें और पीने से उल्टी कम हो जाती है।

