What's Hot

    महिलाओं में टीबी के लक्षण और घरेलू उपचार

    March 24, 2023

    रतौंधी (Night blindness) के घरेलू उपचार

    March 24, 2023

    नशा (Intoxication) उतारने के के घरेलू उपचार

    March 24, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • महिलाओं में टीबी के लक्षण और घरेलू उपचार
    • रतौंधी (Night blindness) के घरेलू उपचार
    • नशा (Intoxication) उतारने के के घरेलू उपचार
    • विष (poison) उतारने के घरेलू उपचार
    • स्वप्नदोष (Night fall) के घरेलू उपचार
    • गाल पचोलिया के घरेलू उपचार
    • आँख आना (Conjunctivitis) के घरेलू उपचार
    • मुंह में छाले (mouth ulcers) के घरेलू उपचार
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    Facebook Twitter Instagram
    wayoflivewayoflive
    Friday, March 13
    • स्वास्थ्य सुझाव

      🟣 मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं | चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाई जाती है?

      February 15, 2023

      🟣 मुल्तानी मिट्टी से चेहरे के दाग-धब्बे कैसे हटाए | multani mitti ke fayde

      February 15, 2023

      🟣 Immunity meaning in hindi – इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं?

      February 4, 2023

      🟣 दमा-अस्थमा (Asthma)

      January 10, 2023

      🟣 सूखी खांसी (Dry Cough)

      January 10, 2023
    • घरेलू उपचार

      महिलाओं में टीबी के लक्षण और घरेलू उपचार

      March 24, 2023

      रतौंधी (Night blindness) के घरेलू उपचार

      March 24, 2023

      नशा (Intoxication) उतारने के के घरेलू उपचार

      March 24, 2023

      विष (poison) उतारने के घरेलू उपचार

      March 24, 2023

      स्वप्नदोष (Night fall) के घरेलू उपचार

      March 24, 2023
    • Contact Us
    • About us
    wayoflivewayoflive
    Home » 🟣 मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं | चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाई जाती है?

    🟣 मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं | चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाई जाती है?

    adminBy adminFebruary 15, 2023Updated:April 17, 2023 स्वास्थ्य सुझाव No Comments8 Mins Read
    मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • प्रकार 1

    मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं : अपने चेहरे को अच्छे से धोकर तौलिये से सूखाने के बाद एक प्लास्टिक या शीशे के कटोरी में मुल्तानी मिट्टी, टमाटर का रस, चंदन पाउडर और एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब यह पेस्ट को अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाने के 15 मिनट तक या जब तक न सूखे, तब तक लगा रहने दें फिर भीगे तौलिये से इसे पोंछ लें और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। एक चीज़ का खास ध्यान रहे कि यह पैक आंखों और मुंह के आसपास की नाजुक त्वचा पर न लगे।

    2. तैलीय त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी त्वचा की गंदगी को निकालने में मदद कर सकती है, बल्कि तैलीय और शुष्क दोनों प्रकार की त्वचा के लिए तेल उत्पादन को नियमित करने में मदद कर सकती है। मुल्तानी मिट्टी फेस पैक लगाने से त्वचा से निकलने वाला तेल नियंत्रित होगा।

    • प्रकार 2

    हमारे चेहरे को अच्छी तरह से धोकर तौलिये से पोंछ लें। एक कटोरे में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब यह फेस पैक को अपने चेहरे की नाजुक त्वचा जैसे – आंखों और होंठों के नीचे की त्वचा से बचाकर पूरे चेहरे पर लगाए और सूखने के बाद चेहरे को गीले तौलिये से हल्के-हल्के हाथों से पोंछकर गुनगुने पानी से धो लें।

    3. शुष्क त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी के साथ शहद मिक्स वाला फेस पैक त्वचा को नमी देगा। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है साथ ही इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बहुत मदद करते हैं। मुल्तानी मिट्टी का यह फेस पैक शुष्क त्वचा की समस्या से काफी राहत दिला सकता है।

    • प्रकार 3

    अंगूर को मसल लें और एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी व जितनी जरूरत हो उतना ही शहद के साथ मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाने के 20 मिनट या जब तक न सूखे तब तक चेहरे पर लगा रहने दें और सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें फिर मॉइस्चराइजर लगा लें।

    4. तैलीय त्वचा के कारण कील-मुंहासे हो जाते हैं, ऐसे में मुल्तानी मिट्टी में त्वचा के तेल को सोखने के गुण होते हैं और मुल्तानी मिट्टी को हल्दी के मिक्सर से कील-मुंहासे पर काफी असर पड़ सकता है। इससे त्वचा की गंदगी तो बाहर निकलती है साथ ही मुंहासों के फिर से होने की आशंका कम हो जाती है।

    • प्रकार 4

    दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी आधा या एक चम्मच हल्दी पाउडर, दो चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट (multani mitti face pack) तैयार कर लें। पहले अपने चेहरे को साफ कर लें और अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाने के 15 से 20 मिनट या जब तक ये न सूखे तब तक लगा रहने दें फिर गुनगुने या ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

    5. दाग-धब्बों के लिए मुल्तानी मिट्टी को आलू के रस के साथ मिक्स करके बनाया हुआ फेस पैक बहुत असर करती है। यह त्वचा को नमी देने के साथ-साथ साफ भी करती है। सिर्फ मुल्तानी मिट्टी ही नहीं, बल्कि इस फेस पैक में इस्तेमाल किया गया आलू का रस भी दाग-धब्बों को साफ कर त्वचा में निखार लाता है।

    • प्रकार 5

    सबसे पहले चेहरे को पानी से साफ करें। फिर मुल्तानी मिट्टी और आलू के रस को मिलाकर तैयार की हुई पेस्ट को अपने चेहरे के दाग-धब्बों पर लगाने के 15 मिनट या जब तक न सूखे तब तक चेहरे पर लगा रहने दें। जब सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो लें।

    6. त्वचा को साफ करने के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक (multani mitti face pack) न सिर्फ त्वचा से गंदगी को निकालती है, बल्कि त्वचा को एक्सफोलिएट कर रंगत को भी निखारती है। इसमें मौजूद नीम, त्वचा की समस्याओं से निजात दिला सकती है। और हल्दी जैसे तत्व एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है जो मुंहासों के साथ-साथ त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं से भी राहत दिला सकती है।

    • प्रकार 6

    मुल्तानी मिट्टी को दलिया, नीम पाउडर, सफेद चंदन, हल्दी पाउडर और बेसन के साथ मिलाकर एक पाउडर (multani mitti powder) तैयार कर लें। फिर इसे एक शीशे के एयर टाइट जार में रख लें और साबुन के बदले इस पाउडर का उपयोग करें। शरीर व चेहरे पर यह पाउडर स्क्रब से हर रोज या हर दूसरे दिन हल्की-हल्की मालिश करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

    7. मुल्तानी मिट्टी और नारियल पानी दोनों की तासीर देखा जाए तो ठंडी है। अगर तपती धूप में नारियल पानी हमारे शरीर को अंदर से ठंडा करता है। उसी तरह जब यह पेस्ट अपनी त्वचा पर लगाते ही त्वचा को भी आराम दिलाता है। यह फेस पैक हफ्ते में दो बार लगाने से त्वचा को सनटैन से होने वाली जलन, रैशेज या खुजली से राहत दिला सकता है।

    • प्रकार 7

    मुल्तानी मिट्टी को नारियल पानी और चीनी के साथ मिलाकर एक मिश्रण बनाए और उसको सनटैन वाली जगहों पर लगाने के थोड़े देर बाद गुनगुने पानी से धो दें।

    8. जलने-कटने के निशान के लिए मुल्तानी मिट्टी में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं को दूर करने के साथ पुराने जले-कटे के निशान को भी कम कर सकते हैं। हालांकि, यह कहना शायद मुश्किल है कि निशान पूरी तरह मिटते हैं या नहीं, लेकिन हल्के जरूर हो सकते हैं।

    • प्रकार 8

    अपनी त्वचा को पहले धोकर तौलिये से साफ़ करके एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी, गाजर का पल्प और जैतून के तेल को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को प्रभावित त्वचा पर दिन में दो बार लगाने के 15 मिनट तक या थोड़ी देर सूखने दें। फिर भीगे तौलिये या वॉश क्लॉथ से पोंछ लेंने से असरकारक परिणाम मिलेगा।

    9. मुल्तानी मिट्टी ब्लैकहेड्स या व्हाइटहेड के लिए एक स्क्रब के रूप में भी काम करती है और ब्लैकहेड्स व व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाने में मदद करती है। इसमें प्यूरीफाइंग यानी शुद्ध करना और क्लींजिंग यानी त्वचा को साफ करने के बखूबी गुण हैं। इस कारण से यह त्वचा की गंदगी और अशुद्धियों को गहराई से निकालकर उसे साफ करने में मदद करती है।

    • प्रकार 9

    दो से चार बादाम की गिरियों को दरदरा पीसकर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर अपने चेहरे को धोकर तौलिये से पोंछने के बाद इस पेस्ट को ब्लैकहेड वाली जगह जैसे नाक पर लगाकर हल्के-हल्के हाथों से मालिश करें। यह मालिश हफ्ते में दो से तीन बार करीब पांच से दस मिनट करके गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

    10. मुल्तानी मिट्टी फेस पैक (multani mitti face pack) त्वचा के गोरेपन के लिए और त्वचा को गहराई से साफ करके सारी अशुद्धियों को बाहर निकालती है साथ में त्वचा की रंगत में निखार लाती है। पपीते का गुद्दा त्वचा को चमकदार बनाने और उसे स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह त्वचा को धूप की हानिकारक किरणों से होने वाली क्षति से भी बचाता है। इस मुल्तानी मिट्टी फेस पैक में शहद का उपयोग त्वचा को मॉइस्चराइज करके त्वचा की नमी को बरकरार रखता है।

    • प्रकार 10

    मुल्तानी मिट्टी, शहद व पपीते के पल्प को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर अपने चेहरे को साफ करके इस पेस्ट को लगाकर छोड़ दें और जब यह अच्छी तरह से सूख जाए, तो चेहरे को पानी से धो लें। गोरी व निखरी त्वचा पाने के लिए हम इसे महीने में दो से तीन बार लगा सकते है।

    11. त्वचा के साथ-साथ बालों की खूबसूरती और मजबूती रखने के लिए भी मुल्तानी मिट्टी बहुत फायदेमंद साबित हो रही है। मेथी के बीज रूसी के लिए सबसे अच्छे उपचारों में से एक हैं और जब इन्हें मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाया जाता है, तो ये आपके स्कैल्प की सभी अशुद्धियों निकाल देते हैं। साथ में नींबू का रस हमारे हेयर फॉलिकल्स यानी बालों के रोम को मजबूत बनाता है और डैंड्रफ को भी कम करने में मदद करता है।

    • प्रकार 11

    मेथी दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उनको पीसकर पेस्ट बनाने के बाद इस पेस्ट में मुल्तानी मिट्टी व नींबू का रस मिलाकर अच्छे से पैक बना लें। अब इस पैक को अपने स्कैल्प पर लगाएं। एक चीज़ का ध्यान रहे कि यह पैक बालों की जड़ों से लेकर ऊपरी सिरे तक लगे और पैक कपड़ों पर न लगे, इसके लिए शॉवर कैप से सिर को कवर कर लें। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाकर कम से कम आधे घंटे तक सूखने के बाद हल्के सल्फेट फ्री शैम्पू और ठंडे या गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इसके बाद कंडीशनर लगाकर बालों को धो लें।

    FAQ

    Que1 : चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं जाती है?

    Ans: अपने चेहरे को अच्छे से धोकर तौलिये से सूखाने के बाद एक प्लास्टिक या शीशे के कटोरी में मुल्तानी मिट्टी, टमाटर का रस, चंदन पाउडर और एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब यह पेस्ट को अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाने के 15 मिनट तक या जब तक न सूखे, तब तक लगा रहने दें फिर भीगे तौलिये से इसे पोंछ लें और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। एक चीज़ का खास ध्यान रहे कि यह पैक आंखों और मुंह के आसपास की नाजुक त्वचा पर न लगे।

    Que2 : रोज चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है?

    Ans: मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने से त्वचा की खूबसूरती में निखार आता हैं और यह त्वचा में दाग-धब्बों की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने से त्वचा की चमक और रंग में सुधार आता है। मुल्तानी मिट्टी ऑयली त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

    स्वास्थ्य सुझाव
    admin
    • Website

    Keep Reading

    🟣 मुल्तानी मिट्टी से चेहरे के दाग-धब्बे कैसे हटाए | multani mitti ke fayde

    🟣 Immunity meaning in hindi – इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं?

    🟣 दमा-अस्थमा (Asthma)

    🟣 सूखी खांसी (Dry Cough)

    🟣सर्दी और गीली खांसी (Common Cold & Wet Cough)

    🟣 गले का संक्रमण (Throat Infection)

    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    नवीनतम

    महिलाओं में टीबी के लक्षण और घरेलू उपचार

    March 24, 2023

    रतौंधी (Night blindness) के घरेलू उपचार

    March 24, 2023

    नशा (Intoxication) उतारने के के घरेलू उपचार

    March 24, 2023

    विष (poison) उतारने के घरेलू उपचार

    March 24, 2023

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    Copyright © 2026 wayoflive.in

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.